भारत के संविधान के Articles, Parts और Fundamental Rights — search करें और आसान भाषा में पढ़ें।
"हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए… दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ईस्वी को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।"
| भाग (Part) | विषय (Topic) | अनुच्छेद (Articles) |
|---|---|---|
| भाग 1 | संघ और उसका राज्यक्षेत्र (The Union & its Territory) | अनुच्छेद 1 से 4 |
| भाग 2 | नागरिकता (Citizenship) | अनुच्छेद 5 से 11 |
| भाग 3 | मूल अधिकार (Fundamental Rights) | अनुच्छेद 12 से 35 |
| भाग 4 | राज्य के नीति निदेशक तत्व (Directive Principles) | अनुच्छेद 36 से 51 |
| भाग 4A | मूल कर्तव्य (Fundamental Duties) | अनुच्छेद 51A |
| भाग 5 | संघ सरकार (राष्ट्रपति, संसद, सुप्रीम कोर्ट) | अनुच्छेद 52 से 151 |
| भाग 6 | राज्य सरकारें (राज्यपाल, विधानसभा, हाई कोर्ट) | अनुच्छेद 152 से 237 |
| भाग 7 | पहली अनुसूची के भाग ख के राज्य (निरस्त/Deleted) | अनुच्छेद 238 |
| भाग 8 | संघ राज्यक्षेत्र (Union Territories) | अनुच्छेद 239 से 242 |
| भाग 9 | पंचायतें (Panchayats) | अनुच्छेद 243 से 243O |
| भाग 9A | नगरपालिकाएं (Municipalities) | अनुच्छेद 243P से 243ZG |
| भाग 9B | सहकारी समितियां (Co-operative Societies) | अनुच्छेद 243ZH से 243ZT |
| भाग 10 | अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र (Scheduled & Tribal Areas) | अनुच्छेद 244 से 244A |
| भाग 11 | संघ और राज्यों के बीच संबंध (Relations between Union & States) | अनुच्छेद 245 से 263 |
| भाग 12 | वित्त, संपत्ति, संविदाएं और वाद (Finance, Property, Suits) | अनुच्छेद 264 से 300A |
| भाग 13 | राज्यक्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम | अनुच्छेद 301 से 307 |
| भाग 14 | संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं (UPSC & State PSC) | अनुच्छेद 308 से 323 |
| भाग 14A | अधिकरण (Tribunals) | अनुच्छेद 323A से 323B |
| भाग 15 | निर्वाचन (Elections / Election Commission) | अनुच्छेद 324 से 329A |
| भाग 16 | कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध (Special Provisions) | अनुच्छेद 330 से 342 |
| भाग 17 | राजभाषा (Official Language) | अनुच्छेद 343 से 351 |
| भाग 18 | आपात उपबंध (Emergency Provisions) | अनुच्छेद 352 से 360 |
| भाग 19 | प्रकीर्ण (Miscellaneous) | अनुच्छेद 361 से 367 |
| भाग 20 | संविधान का संशोधन (Amendment) | अनुच्छेद 368 |
| भाग 21 | अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध (जैसे पहले Art. 370) | अनुच्छेद 369 से 392 |
| भाग 22 | संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्राधिकृत हिंदी पाठ और निरसन | अनुच्छेद 393 से 395 |