Login
Constitution Library

Constitution of India

भारत के संविधान के Articles, Parts और Fundamental Rights — search करें और आसान भाषा में पढ़ें।

Constitution of India book beside the Parliament of India
Complete Index

📜 भारत का संविधान — पूर्ण सूचकांक

उद्देशिका — Preamble
"हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए… दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ईस्वी को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।"
सभी 22 भाग और अनुच्छेद — Parts & Articles
भाग (Part)विषय (Topic)अनुच्छेद (Articles)
भाग 1संघ और उसका राज्यक्षेत्र (The Union & its Territory)अनुच्छेद 1 से 4
भाग 2नागरिकता (Citizenship)अनुच्छेद 5 से 11
भाग 3मूल अधिकार (Fundamental Rights)अनुच्छेद 12 से 35
भाग 4राज्य के नीति निदेशक तत्व (Directive Principles)अनुच्छेद 36 से 51
भाग 4Aमूल कर्तव्य (Fundamental Duties)अनुच्छेद 51A
भाग 5संघ सरकार (राष्ट्रपति, संसद, सुप्रीम कोर्ट)अनुच्छेद 52 से 151
भाग 6राज्य सरकारें (राज्यपाल, विधानसभा, हाई कोर्ट)अनुच्छेद 152 से 237
भाग 7पहली अनुसूची के भाग ख के राज्य (निरस्त/Deleted)अनुच्छेद 238
भाग 8संघ राज्यक्षेत्र (Union Territories)अनुच्छेद 239 से 242
भाग 9पंचायतें (Panchayats)अनुच्छेद 243 से 243O
भाग 9Aनगरपालिकाएं (Municipalities)अनुच्छेद 243P से 243ZG
भाग 9Bसहकारी समितियां (Co-operative Societies)अनुच्छेद 243ZH से 243ZT
भाग 10अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र (Scheduled & Tribal Areas)अनुच्छेद 244 से 244A
भाग 11संघ और राज्यों के बीच संबंध (Relations between Union & States)अनुच्छेद 245 से 263
भाग 12वित्त, संपत्ति, संविदाएं और वाद (Finance, Property, Suits)अनुच्छेद 264 से 300A
भाग 13राज्यक्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागमअनुच्छेद 301 से 307
भाग 14संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं (UPSC & State PSC)अनुच्छेद 308 से 323
भाग 14Aअधिकरण (Tribunals)अनुच्छेद 323A से 323B
भाग 15निर्वाचन (Elections / Election Commission)अनुच्छेद 324 से 329A
भाग 16कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध (Special Provisions)अनुच्छेद 330 से 342
भाग 17राजभाषा (Official Language)अनुच्छेद 343 से 351
भाग 18आपात उपबंध (Emergency Provisions)अनुच्छेद 352 से 360
भाग 19प्रकीर्ण (Miscellaneous)अनुच्छेद 361 से 367
भाग 20संविधान का संशोधन (Amendment)अनुच्छेद 368
भाग 21अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध (जैसे पहले Art. 370)अनुच्छेद 369 से 392
भाग 22संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्राधिकृत हिंदी पाठ और निरसनअनुच्छेद 393 से 395
भारत के संविधान की 12 अनुसूचियाँ — Schedules
  1. पहली अनुसूची: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नाम और उनकी सीमाएं।
  2. दूसरी अनुसूची: राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीशों और सीएजी (CAG) के वेतन-भत्ते।
  3. तीसरी अनुसूची: मंत्रियों, सांसदों और जजों द्वारा ली जाने वाली शपथ (Oaths)।
  4. चौथी अनुसूची: राज्यसभा में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए सीटों का आवंटन।
  5. पांचवीं अनुसूची: अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण के प्रावधान।
  6. छठी अनुसूची: असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन।
  7. सातवीं अनुसूची: केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा (संघ सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची)।
  8. आठवीं अनुसूची: भारत की 22 आधिकारिक भाषाएं।
  9. नौवीं अनुसूची: कुछ अधिनियमों और विनियमों के विधिमान्यकरण (भूमि सुधार कानून)।
  10. दसवीं अनुसूची: दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law)।
  11. ग्यारहवीं अनुसूची: पंचायतों की शक्तियां, अधिकार और जिम्मेदारियां (29 विषय)।
  12. बारहवीं अनुसूची: नगरपालिकाओं की शक्तियां, अधिकार और जिम्मेदारियां (18 विषय)।
All Parts Part I · The Union and its Territory 2 Part II · Citizenship 1 Part III · Fundamental Rights 28 Part IV · Directive Principles of State Policy 1 Part IVA · Fundamental Duties 1 Part XX · Amendment of the Constitution 1 Preamble · Preamble 1

Part I — The Union and its Territory

2 articles
Legal Help?