Constitution Encyclopedia · Part III · Fundamental Rights
Article 29
अल्पसंख्यक-वर्गों के हितों का संरक्षण
यह encyclopedia जानकारी सामान्य शिक्षा के लिए है। Court में इस्तेमाल से पहले official text व citations verify करें। Specific मामलों के लिए advocate से सलाह लें।
मूल पाठ (Bare Act)
अल्पसंख्यक-वर्गों के हितों का संरक्षण
नागरिकों के किसी अनुभाग को, जिसकी अपनी विशिष्ट भाषा, लिपि या संस्कृति है, उसे बनाए रखने का अधिकार होगा। राज्य द्वारा पोषित या राज्य-निधि से सहायता पाने वाली किसी शिक्षा संस्था में प्रवेश से किसी नागरिक को केवल धर्म, मूलवंश, जाति, भाषा या इनमें से किसी के आधार पर वंचित नहीं किया जाएगा।
आसान व्याख्या
किसी समुदाय के अपनी भाषा, लिपि या संस्कृति को बनाए रखने के अधिकार की रक्षा करता है, और राज्य/राज्य-सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश में धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है।