Constitution Encyclopedia · Part III · Fundamental Rights
Article 26
धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता
यह encyclopedia जानकारी सामान्य शिक्षा के लिए है। Court में इस्तेमाल से पहले official text व citations verify करें। Specific मामलों के लिए advocate से सलाह लें।
मूल पाठ (Bare Act)
धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता
लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य के अधीन रहते हुए, प्रत्येक धार्मिक संप्रदाय को धार्मिक और पूर्त प्रयोजनों के लिए संस्थाओं की स्थापना और पोषण करने, धर्म के मामलों में अपने कार्यों का प्रबंध करने, चल और अचल संपत्ति का अर्जन और स्वामित्व रखने तथा विधि के अनुसार ऐसी संपत्ति का प्रशासन करने का अधिकार होगा।
आसान व्याख्या
धार्मिक संप्रदायों को अपनी धार्मिक संस्थाएँ चलाने, धार्मिक मामलों का प्रबंध करने, संपत्ति रखने और उसका प्रशासन करने देता है — लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य की सीमा में।