Constitution Encyclopedia · Part III · Fundamental Rights
Article 14
विधि के समक्ष समता
यह encyclopedia जानकारी सामान्य शिक्षा के लिए है। Court में इस्तेमाल से पहले official text व citations verify करें। Specific मामलों के लिए advocate से सलाह लें।
मूल पाठ (Bare Act)
विधि के समक्ष समता
राज्य, भारत के राज्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा।
आसान व्याख्या
कानून के सामने सब समान हैं। राज्य मनमाने ढंग से भेदभाव नहीं कर सकता; कोई भी वर्गीकरण उचित होना चाहिए और किसी वैध उद्देश्य से तर्कसंगत रूप से जुड़ा होना चाहिए।
Landmark Cases
Landmark Judgments
E. P. Royappa v. State of Tamil Nadu (1974) 4 SCC 3
Equality is a dynamic concept; arbitrariness violates Article 14.
Maneka Gandhi v. Union of India (1978) 1 SCC 248
Articles 14, 19 and 21 read together; State action must be fair, just and reasonable.